ट्रंप ने फिर की पाकिस्तान की तारीफ, व्हाइट हाउस दौरे से पहले शहबाज और मुनीर को 'महान' नेता बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की फिर से प्रशंसा की है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फिल्ड मार्शल एवं सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 'महान नेता' बताया है। शरीफ और मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं जहां दोनों की मुलाकात ट्रंप से होगी।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की फिर से प्रशंसा की है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फिल्ड मार्शल एवं सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 'महान नेता' बताया है। शरीफ और मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं जहां दोनों की मुलाकात ट्रंप से होगी। शरीफ और मुनीर व्हाइट हाउस पहुंचने वाले हैं जहां दोनों की मुलाकात ट्रंप से होगी। अपने ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और उसके फील्ड मार्शल जो कि दोनों महान नेता हैं, वे व्हाइट हाउस आ रहे हैं।'

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

ह्वाइट हाउस में बंद कमरे में होगी बैठक

ट्रंप वे कहा, 'फील्ड मार्शल तो बहुत ही शानदार व्यक्ति है और उन्ही तरह के प्रधानमंत्री भी। ये दोनों आ रहे हैं और इस समय वे इस कमरे में हो सकते हैं।' व्हाइट हाउस के कार्यक्रम सूची के अनुसार ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के पीएम शहबाज के साथ ट्रंप की बैठक बंद कमरे में होनी है। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क में यूएनजीए के 80वें सत्र में हिस्सा लेने के बाद शहीफ व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।

End of Feed