ट्रंप की एक और 'चालबाजी', ड्रग का कारोबार करने वाले 23 देशों में PAK-चीन के साथ भारत को भी रखा

ट्रंप की इस सूची में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ उन्होंने भारत का भी नाम लिया है। कांग्रेस को सौंपे गए 'प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन' में कहा गया है कि ये 23 देश हैं जो ड्रग की खेप अमेरिका में पहुंचाने अथवा अपने यहां बड़े पैमाने पर ड्रग पैदा करते हैं।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अपने रिश्ते असहज करने वाला एक और कदम उठाया है। दरअसल, ड्रग का कारोबार करने वाले और इससे जुड़े 23 देशों की सूची उन्होंने यूएस कांग्रेस को सौंपी है। इस सूची में चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के साथ उन्होंने भारत का भी नाम लिया है। कांग्रेस को सौंपे गए 'प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन' में कहा गया है कि ये 23 देश हैं जो या तो ड्रग की खेप अमेरिका में पहुंचाने से जुड़े हैं अपने यहां बड़े पैमाने पर ड्रग पैदा करते हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

सूची में इन देशों के नाम

'प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन' के मुताबिक इन 23 देशों में चीन, अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। ट्रंप ने अमेरिका में ड्रग के अवैध कारोबार के खतरे को समाप्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सूची में शामिल अन्य देशों में बहामास, बेलीज, बोलिविया, बर्मा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

End of Feed