'चलो PM मोदी को फोन करते हैं, जब ट्रंप ने सुबह 6 बजे लगाया फोन', सर्जियो गोर ने Trump-Modi की फ्रेंडशिप को लेकर सुनाया मजेदार किस्सा

Trump-Modi Friendship: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने IX USISPF Leadership Summit 2026 के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले मियामी में UFC इवेंट के दौरान ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी को फोन करने की इच्छा जताई। जब उन्हें बताया गया कि भारत में सुबह के 6 बजे हैं, तो ट्रंप ने कहा, “वो उठे होंगे, वो मेरी तरह हैं, वो सोते नहीं।”

Trump-Modi Friendship: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले वह ट्रंप के साथ मियामी में यूएफसी इवेंट (UFC Event) के दौरान मौजूद थे, तभी राष्ट्रपति ने अचानक पीएम मोदी को फोन करने की बात कही।

pm modi (23)

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फाइल फोटो। AP

सर्जियो गोर ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित IX USISPF Leadership Summit 2026 के दौरान ये बात कही। सर्जियो गोर के मुताबिक, उन्होंने ट्रंप से कहा कि उस समय भारत में सुबह के 6 बजे हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “वो उठे होंगे। वो मेरी तरह हैं, वो सोते नहीं।” गोर ने कहा कि इस घटना का मकसद सिर्फ फोन कॉल नहीं था, बल्कि यह दिखाना था कि दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत स्तर पर मजबूत संबंध हैं।

End of Feed