ट्रंप के साथ जेलेंस्की और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ मीटिंग, जानें रूस के साथ सीजफायर पर कहां तक पहुंची बात

यूक्रेन-रूस जंग को खत्म कराने के लिए अमेरिका में आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में कुछ यूरोपीय देश के प्रमुख भी शामिल हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मीटिंग आज एक मीटिग हुई। रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए बुलाई गई इस बैठक में यूरोपीय देश के भी कुछ नेता शामिल हुए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के खिलाफ एकजुट मोर्चा प्रदर्शित करने के लिए यूरोपीय नेताओं का एक दल लेकर इस मीटिंग में शामिल हुए। पिछले शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता में यूरोप के नेताओं को शामिल नहीं किया गया था।

trump meeting

ट्रंप, जेलेंस्की और यूरोपीय नेता (फोटो- AP)

ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मीटिंग

ट्रंप, जेलेंस्की के साथ आमने-सामने की बातचीत की। इसके बाद दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और नाटो महासचिव मार्क रूट से मिले।

End of Feed