दुनिया

'ट्रंप चाहते हैं वाशिंगटन की मदद के बदले कीव कुछ दे', कर्ट वोल्कर ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कही बड़ी बात

Russia-Ukraine War: अमेरिका के पूर्व दूत कर्ट वोल्कर ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को रोकना होगा, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि वाशिंगटन ने जो मदद दी है उसके बदले कीव कुछ दे। हाल ही में ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह बताया था। उन्होंने दावा किया था कि यूक्रेन का नेतृत्व एक 'तानाशाह' कर रहा है जिसने रूस के साथ युद्ध शुरू किया।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Russia-Ukraine War: अमेरिका के पूर्व दूत कर्ट वोल्कर ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को रोकना होगा, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि वाशिंगटन ने जो मदद दी है उसके बदले कीव कुछ दे।

'भारत एक साझा मूल्यों वाला मित्र राष्ट्र'

विदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के प्रमुख विशेषज्ञ और यूक्रेन वार्ता के लिए अमेरिका के पूर्व विशेष प्रतिनिधि वोल्कर ने कहा कि चीन एक उभरती हुई शक्ति है, जो अमेरिका के लिए प्रत्यक्ष विरोधी है, लेकिन भारत भी एक उभरती हुई ताकत है, जो साझा मूल्यों वाला एक मित्र राष्ट्र है।

वोल्कर ने एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। मॉस्को और कीव के बीच युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों के बीच बुधवार को हुई बैठक पर वोल्कर ने कहा, ''ट्रंप को, युद्ध समाप्त करने के लिए रूस को रोकना होगा। वह यह भी चाहते हैं कि वाशिंगटन ने जो मदद की है, उसके बदले कीव कुछ देने की पेशकश करे।''

जेलेंस्की को तानाशाह बता चुके हैं ट्रंप

अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों में अब धीरे-धीरे कड़वाहट आ रही है। एक समय के सबसे अच्छे सहयोगी अमेरिका का समर्थन कमजोर पड़ता दिख रहा है। ट्रंप दोनों देशों के बीच लड़ाई को रोकने का संकल्प जताते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वर में स्वर मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ट्रंप ने जेलेंस्की को तानाशाह बताया था। उन्होंने दावा किया था कि यूक्रेन का नेतृत्व एक 'तानाशाह' कर रहा है जिसने रूस के साथ युद्ध शुरू किया। हालांकि, ट्रंप के इस बयान के बाद यूक्रेनी लोग जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं, जिन्होंने रूस की गलत सूचनाओं को बढ़ाना देने के लिए ट्रंप की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article