दुनिया

VIDEO: भारतवंशी काश पटेल ने भगवत गीता पर हाथ रखकर FBI डायरेक्टर पद की ली शपथ, कही यह बड़ी बात

Kash Patel Sworn: भारतवंशी काश पटेल ने शनिवार को गीता पर हाथ रख अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक पद की शपथ ली। इस दौरान काश पटेल की गर्लफ्रेंड और उनका परिवार वहां मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं... आप पहली पीढ़ी के एक भारतीय से बात कर रहे हैं, जो पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है।

Image

FBI डायरेक्टर काश पटेल

Kash Patel Sworn: भारतवंशी काश पटेल ने शनिवार को गीता पर हाथ रख अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक पद की शपथ ली। इस दौरान काश पटेल की गर्लफ्रेंड और उनका परिवार वहां मौजूद रहा।

क्या कुछ बोले काश?

काश पटेल ने कहा कि मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं... आप पहली पीढ़ी के एक भारतीय से बात कर रहे हैं, जो पृथ्वी पर सबसे महान राष्ट्र की कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाला है। ऐसा कहीं और नहीं हो सकता..."

व्हाइट हाउस ने 'एक्स' पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ काश पटेल की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''काश पटेल को अटॉर्नी जनरल पामेला ने आधिकारिक तौर पर एफबीआई के निदेशक के रूप में शपथ दिलाई है। अब समय आ गया है कि हम एफबीआई में ईमानदारी और न्याय बहाल करें। अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाएं!''

कौन हैं काश पटेल?

भारतवंशी काश पटेल गुजरात के आणंद जिले के भद्रन गांव से ताल्लुक रखते हैं, जहां से उनका परिवार सात-आठ दशक पहले युगांडा चला गया था। न्यूयॉर्क में जन्में काश पटेल (44) पाटीदार समुदाय से आते हैं। वह अमेरिका की प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसी का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

न्यूयॉर्क के रहने वाले काश पटेल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई रिचमंड विश्वविद्यालय से पूरी की और फिर न्यूयॉर्क लौटकर कानून की डिग्री हासिल की। साथ ही, उन्होंने ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन फैकल्टी ऑफ लॉ से अंतरराष्ट्रीय कानून में प्रमाणपत्र भी हासिल किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article