ट्रंप के लिए आधी रात को पहुंचा खास चिकन! फिलीपींस के राष्ट्रपति ने ऐसा क्या खिलाया कि खुद करने लगे तारीफ?

ट्रंप 17 नवंबर को मनीला पहुंचे थे फिर वे यहां एक रात रुके और 18 नवंबर को उन्होंने कई नेताओं के साथ वार्ता की, फिर यहीं से वे चीन के शेन्जेन निकल गए। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने उनके लिए देर रात एक खास तोहफा भिजवाया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशिया के दौरे पर हैं। एशिया दौरे के दौरान वे सबसे पहले 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे थे। जहां उन्होंने आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लिया और इससे इतर कुछ देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने उनकी खूब खातिरदारी की। इस दौरान मार्कोस ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा अब चारों ओर हो रही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर (फोटो- pti)

दरअसल, ट्रंप 17 नवंबर को मनीला पहुंचे थे फिर वे यहां एक रात रुके और 18 नवंबर को उन्होंने कई नेताओं के साथ वार्ता की, फिर यहीं से वे चीन के शेन्जेन निकल गए। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने उनके लिए देर रात एक खास तोहफा भिजवाया था। हालांकि ये कोई खास गिफ्ट या कोई महंगा आभूषण नहीं थास बल्कि देर रात भिजवाया गया खास तोहफा फिलीपींस की मशहूर फॉस्ट फूड चेन 'जोलीबी' का फ्राइड चिकन था। मार्कोस जूनियर ने खुद इस बारे में ट्रंप को बताया कि उन्होंने उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए खासतौर पर इस चिकन को भिजवाया था, जिससे ट्रंप मनीला के असली स्वाद का मजा ले सकें।

End of Feed