ट्रंप ने पांच और देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, फलस्तीनियों की एंट्री पर भी रोक; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों लिया ये फैसला?

Trump Imposes Travel Ban On Palestine: ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान और सीरिया को पूरी तरह ट्रैवल बैन के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों पर अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाल की सुरक्षा घटनाओं की वजह से लिया गया यह फैसला है।

Trump Imposes Travel Ban On Palestine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात और देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। 16 दिसंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा और वेटिंग प्रक्रिया में कमियों का हवाला देते हुए अमेरिका में प्रवेश पर लगे यात्रा प्रतिबंधों का विस्तार कियाहै। यह कदम उनके पहले कार्यकाल की नीतियों की बहाली का हिस्सा है। वहीं, हाल की सुरक्षा घटनाओं की वजह से लिया गया यह फैसला है।

trump news  (4)

ट्रंप ने 5 और देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध।(फोटो सोर्स: AP)

किन देशों पर लगाया गया बैन

मंगलवार को जारी नई सूची के अनुसार, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान और सीरिया को पूरी तरह ट्रैवल बैन के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों पर अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

End of Feed