'रूस के उर्जा ठिकानों पर हमले रोकें', ईंधन की कमी का हवाला दे ट्रंप ने जेलेंस्की से कही ये बात

यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस के तेल और गैस उद्योग से जुड़े ठिकानों पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले कर रहा है। कीव का कहना है कि रूस का तेल उद्योग युद्ध के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उसकी सैन्य मशीनरी को सीधे ईंधन भी देता है। यूक्रेनी हमलों के चलते रूस के कई हिस्सों में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने और राशनिंग की खबरें सामने आई हैं।

रूस यूक्रेन में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूसी उर्जा ठिकानों पर हमला रोकने को कहा है।

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

दरअसल, आयरिश ओपन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया था कि क्या उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हालिया बातचीत के बाद जेलेंस्की से भी बात की है। इसके जवाब में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से रूस पर हमले रोकने की अपील की। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को एक काम करना चाहिए और वह है रूस में डीजल ईंधन को निशाना बनाना बंद करना। उन्होंने कहा कि यूक्रेन दूसरे सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है, लेकिन डीजल ईंधन पर हमला नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे रूस में ईंधन की कमी हो रही है।

End of Feed