दुनिया

लेबनान के राष्ट्रपति पर मार्को रूबियो का नहीं चला जादू तो ट्रंप को मिलाना पड़ा फोन; क्या सीजफायर पर बनेगी बात?

Israel Lebanon Conflict: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी युद्ध के बीच कूटनीतिक हल निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन से बातचीत की।

Image

ट्रंप ने लेबनानी राष्ट्रपति से की बात

Photo : AP

Israel Lebanon Conflict: इजरायल और लेबनान के बीच पहले दौर की वार्ता पूरी होने के बावजूद अभी तक हमले रुके नहीं है। इजरायली सेना लगातार दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बम बरसा रही है और जमीनी अभियान चला रही है। ऐसे में अमेरिका ने इजरायल और लेबनान को फिर वार्ता की टेबल पर लाने की कोशिश की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन संग बातचीत की। इस बातचीत में जोसेफ आउन ने साफ कर दिया कि जब तक सीजफायर का ऐलान नहीं हो जाता है तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

ट्रंप ने आउन से की बात

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनानी राष्ट्रपति से बातचीत की है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने जोसेफ आउन से बातचीत की। लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, राष्ट्रपति आउन ने सीजफायर की दिशा में प्रयासों के लिए ट्रंप का आभार जताया।

बयान के मुताबिक, ट्रंप ने जितनी जल्दी हो सके सीजफायर को लागू कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हालांकि, इजरायल की ओर से अब तक सीजफायर पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग और व्हाइट हाउस की तरफ से इस बातचीत को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

मार्को का दांव हुआ विफल

लेबनानी राष्ट्रपति आउन ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों से बातचीत में स्पष्ट किया कि अगर लेबनान में सीजफायर का ऐलान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नहीं करेंगे तो बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। लेबनान के न्यूज आउटलेट एलबीसीआई के अनुसार, आउन ने मार्को रुबियो से स्पष्ट कहा कि वह नेतन्याहू से बात नहीं करेंगे।

त्रिपक्षीय फोन कॉल

इससे पहले, लेबनान के अल-जदीद ने गुरुवार को दावा किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर आउन, नेतन्याहू और रुबियो के बीच त्रिपक्षीय फोन कॉल अरेंज करने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि, लेबनान ने साफ किया हुआ है कि इजरायल पहले सीजफायर का ऐलान करें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article