दुनिया

एक मिनट में 70 ठिकाने तबाह, इजरायल ने हिजबुल्लाह पर बरपाया कहर; दर्जनों आतंकियों की मौत

Israel Lebanon Conflict: इजरायल ने गुरुवार को हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनट में करीब 70 ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया।

Image

इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरपाया कहर (फोटो साभार: @IDF)

Photo : Twitter

Israel Lebanon Conflict: इजरायल ने गुरुवार को हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके करीब 70 ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। इस कार्रवाई में हिजबुल्लाह के दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की बात भी कही।

दर्जनों आतंकी ढेर

इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 ठिकानों को बेहद कम समय में ध्वस्त कर दिया। साथ ही, अलग-अलग अभियानों में हिजबुल्लाह के दर्जनों आतंकियों को मार गिराया।

IDF ने चलाया तलाशी अभियान

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''सैनिकों को तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिले। इनमें आरपीजी, Kalashnikov राइफलें, गोला-बारूद, ग्रेनेड, एक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल, निगरानी उपकरण और अन्य युद्ध सामग्रियां शामिल हैं।'' बकौल आईडीएफ, तलाशी अभियान पूरा होने के बाद सैनिकों ने लगभग 70 ठिकानों को एक ही मिनट में ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में सेना के ठिकानों पर दो ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हमला नहरिया के पास इजरायली सैन्य ठिकाने को, जबकि दूसरा ड्रोन हमला लिमन बैरक के पास एक बस्ती को निशाना बनाकर किया गया।

वहीं, हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटे में 39 सैन्य अभियान चलाए, जिनमें इजरायली ठिकानों, सैनिक जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। इन अभियानों में सीमा के पास की मुठभेड़ें भी शामिल हैं।

नेतन्याहू ने क्या कुछ कहा?

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि इजरायली सेना की दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी है। साथ ही दीर्घकालिक शांति के लिए बातचीत भी चल रही है। उन्होंने कहा, ''उत्तरी इलाकों के निवासी मजबूती से डटे हुए हैं। हमारी सेना हिजबुल्लाह पर लगातार हमले कर रही है। बिंत जुबैल में केंद्रित लड़ाई जारी है।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article