ऑटोपेन के इस्तेमाल वाले बाइडेन के सभी आदेशों को ट्रंप ने किया रद्द, बोले-मशीन से निकाली जाती हैं हस्ताक्षर की प्रतियां

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि 'किसी भी दस्तावेज जिस पर स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षर (जो करीब 92 फीसदी) हैं, वे आज से रद्द माने जाएंगे। ऑटोपेन वाले आदेश आगे प्रभावी नहीं रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यदि खास तौर से इसके इस्तेमाल की अगर इजाजत नहीं दी है तो इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।'

Trump Autopen Order: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बड़े फैसले में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन का इस्तेमाल करते हुए जारी हुए सभी आदेशों को रद्द कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि बाइडेन के ज्यादातर आदेशों पर इसी ऑटोपेन से हस्ताक्षर हुए और हस्ताक्षर की प्रतियां मशीन द्वारा निकाली गई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि 'किसी भी दस्तावेज जिस पर स्लीपी जो बाइडेन के ऑटोपेन से हस्ताक्षर (जो करीब 92 फीसदी) हैं, वे आज से रद्द माने जाएंगे। ऑटोपेन वाले आदेश आगे प्रभावी नहीं रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यदि खास तौर से इसके इस्तेमाल की अगर इजाजत नहीं दी है तो इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यदि ऑटोपेन का इस्तेमाल करने की यदि इजाजत दी है तभी इसका इस्तेमाल उचित हो सकता है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

ऑटोपेन पर ट्रंप ने क्या कहा

उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडेन के आसपास के 'रैडिकल लेफ्ट के पागल लोगों’ ने ओवल ऑफिस में रिजॉल्यूट डेस्क के इर्द-गिर्द घेर कर उनसे राष्ट्रपति पद छीन लिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी, 'जिन लोगों ने ऑटोपेन चलाया, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से ऐसा किया। जो बाइडेन इस प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थे। अगर बाइडेन कहें कि उनके स्टाफ ने उनकी इजाजत से ऐसा किया, तो उन पर झूठी गवाही का मुकदमा चलाया जाएगा।'

End of Feed