Golden Dome: इजरायल से भी बढ़िया मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाएगा अमेरिका; ट्रंप का बड़ा ऐलान, जानें कितना होगा खर्च

Golden Dome: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वाकांक्षी 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम परियोजना का ऐलान किया है। इस सिस्टम को बनाने में लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे।

Golden Dome: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महत्वाकांक्षी 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम परियोजना का ऐलान किया है। इस सिस्टम को बनाने में लगभग 175 बिलियन डॉलर खर्च होंगे।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ओवल ऑफिस से बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम मेरा कार्यकाल खत्म होने से पहले पूरी तरह से शुरू हो जाएगा। बता दें कि ट्रंप का कार्यकाल 2029 में समाप्त हो रहा है। ट्रम्प ने यह भी ऐलान किया कि जनरल माइकल गुएटलीन, जो वर्तमान में अंतरिक्ष संचालन के उप प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं, गोल्डन डोम की प्रगति की देखरेख करेंगे।

End of Feed