ईरान में छिड़े भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप ने की पुतिन से बात, जानिए दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या हुई चर्चा

रूस टुडे के अनुसार, पुतिन ने ईरान में चल रहे संघर्ष पर भी अपने विचार साझा किए और ट्रंप को पिछले सप्ताह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और खाड़ी देशों के नेताओं के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया।

Trump-Putin Discussion on Iran: ईरान-इजराइल और अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। रूस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, जिसमें दोनों नेताओं ने ईरान और यूक्रेन के संघर्षों पर चर्चा की। रूस टुडे के मुताबिक, क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने नवीनतम अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए फोन किया था। दोनों के बीच बातचीत ईरान संघर्ष और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के उद्देश्य से वाशिंगटन, मॉस्को और कीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर केंद्रित रही।

Putin Trump

यूएस राष्ट्रपति ट्रंप ने की व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात

पुतिन और ट्रंप ने लगभग एक घंटे तक बात की

रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, उशाकोव ने कहा, आज रात रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। बातचीत व्यावहारिक, खुली और रचनात्मक रही, जो आमतौर पर रूसी और अमेरिकी नेताओं के बीच संवाद में होती है। उशाकोव के अनुसार, पुतिन और ट्रंप ने लगभग एक घंटे तक बात की। ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष के मद्देनजर रूस और यूक्रेन के बीच दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया। उशाकोव ने आगे बताया कि पुतिन ने ट्रंप को उनके प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरंतर मध्यस्थता प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

End of Feed