US Floods Warning: अमेरिका के दक्षिण और मध्य-पश्चिम के कुछ हिस्सों में आए तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है। तूफानों की चपेट में आने से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बिजली के खंभे उखड़ गए और पेड़ गिर गए। साथ ही भयंकर गोल्फ की गेंद के आकार के ओले भी गिरे।
इन इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
उत्तर-पूर्व अर्कांसस में तूफान की चेतावनी जारी की गई। मेम्फिस में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर निवासियों से अपील की कि तत्काल आश्रय लें। यह जानलेवा स्थिति है। पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी कि दक्षिण और मध्य पश्चिम में भी आने वाले दिनों में संभावित रूप से घातक बाढ़ आने की आशंका है।
अरकंसास, इलिनोइस, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में बुधवार को दर्जनों भयंकर तूफानों की चेतावनी जारी की गई। पूर्वानुमाकर्ताओं के मुताबिक, मौसम और भी ज्यादा भयावह हो सकता है। दिन के समय भीषण गर्मी के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि शक्तिशाली तूफान प्रणाली शनिवार तक प्रत्येक दिन 'जानलेवा बाढ़' की स्थिति पैदा कर सकती है।

अमेरिका में तूफान के तांडव
भीषण बारिश की चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अगले चार दिनों में 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम सेवा ने अपनी बाढ़ चेतावनियों में से एक में कहा कि लंबी समय तक चलने वाली बाढ़ एक ऐसी घटना है, जो जीवन में एक बार होती है।
बाढ़ यह आशंका तब सामने आई है जब मिशिगन के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोग वीकेंड में आए बर्फीले तूफान के बाद सामान्य जनजीवन की ओर लौटने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए।
