बिजनेस

Trump Tariff: चीन-पाकिस्तान के मुकाबले भारत पर कम टैरिफ; जानिए किन देशों पर कितना लगा शुल्क?

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। अमेरिकी की नई टैरिफ व्यवस्था में विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग दरें लगाई गई हैं। उन्होंने अपने आदेश को अमेरिका के लिए आर्थिक आजादी करार दिया। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसद टैरिफ लगाया। ट्रंप के नए टैरिफ के बाद ऊंची कीमतों और दुनिया में ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो गया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : REUTERS

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। अमेरिकी की नई टैरिफ व्यवस्था में विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग दरें लगाई गई हैं। उन्होंने अपने आदेश को अमेरिका के लिए आर्थिक आजादी करार दिया। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसद टैरिफ लगाया। ट्रंप के नए टैरिफ के बाद ऊंची कीमतों और दुनिया में ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो गया।

चीन-PAK से बेहतर भारत

ट्रंप के नए टैरिफ व्यवस्था को देख एक बात तो स्पष्ट है कि हमारा भारत पड़ोसी मुल्कों चीन और पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में है। ट्रंप ने चीन पर 34 फीसद तो पाकिस्तान पर 29 फीसद टैरिफ लगाया है। इसके अलावा बांग्लादेश को 37, श्रीलंका को 44 फीसद टैरिफ की मार सहनी पड़ेगी।

किन देशों पर कितना लगा टैरिफ

देशटैरिफ
भारत26
चीन34
यूरोपीय संघ20
ताइवान32
वियतनाम46
जापान24
दक्षिण कोरिया25
थाईलैंड36
स्विट्डरलैंड31
इंडोनेशिया32
मलेशिया24
कंबोडिया49
यूनाइटेड किंगडम10
दक्षिण अफ्रीका30
ब्राजील10
बांग्लादेश37
सिंगापुर10
इजरायल17
फिलीपींस17
चिली10
ऑस्ट्रेलिया10
पाकिस्तान29
तुर्किये10
श्रीलंका44
कोलंबिया10
Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने PM मोदी को लेकर कही ये बात

ट्रंप ने 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन' नामक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा मित्र बताया और कहा कि भारत अमेरिका से 52 फीसद शुल्क वसूल करता है, जबकि हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा, ''भारत बहुत, बहुत ज्यादा सख्त है। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) अभी-अभी यहां से गए हैं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैंने कहा- आप मेरे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं। आपको समझना होगा, हमने उनसे सालों-साल और दशकों तक कुछ भी शुल्क नहीं लिया, और यह केवल सात साल पहले की बात है, जब मैं सत्ता में आया, तब हमने चीन के साथ इसकी शुरुआत की।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article