बेरूत में हुए हमले में फिर मारा गया हिजबुल्ला का एक और शीर्ष कमांडर, इजराइली सेना ने दी जानकारी

बेरूत हमले में हिजबुल्ला के कमांडर सुहैल हुसैनी की मौत हो गई है। इजराइली सेना ने इसका दावा किया है। बता दें, इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को भी मार गिराया है।

इजराइली सेना ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद मंगलवार को कहा कि उसने बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। अभी हिजबुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने तथा हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों में उनके वितरण में शामिल था तथा वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था।

Israel-Hezbollah War

इजराइली सेना के हमले में मारा गया हिजबुल्ला का और कमांडर सुहैल हुसैनी

End of Feed