Times Square Lights Up For Mahashivratri: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दुनिया ने एक अनोखी रात देखी। सोमवार की शाम टाइम्स स्क्वायर हर हर महादेव और शिव शंभू के जयकारे से गूंज उठा। महाशिवरात्रि की महानिशा में दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शिवरात्रि के आयोजन का वीडियो टाइम्स स्क्वायर पर प्रसारित हुआ। सद्गुरु की दीक्षा, आदियोगी की भक्ति और हर हर महादेव की गूंज में न्यूयॉर्क के लोग झूम उठे।
महाशिवरात्रि उत्सव के आनंद में जगमगा उठा टाइम्स स्क्वायर
मन को मोह लेने वाले इस वीडियो को शेयर करते हुए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने लिखा ‘न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महाशिवरात्रि का स्वागत। दुनिया महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व का अनुभव कर रही है, जो मानव क्षमता और सकारात्मक परिवर्तन का अलौकिक अवसर है। आइए इसे सफल बनाएं।’
आदियोगी के उत्सव में डूबे टाइम्स स्क्वायर के माहौल देखकर मार्ग्रेट कहती हैं ‘जब टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर सद्गुरु के दर्शन हुए तो मैं भाव विभोर हो गई। मेरे आंसू गिरने लगे। मैने उस शिवमय वातावरण में प्रेम और उल्लास को महसूस किया’। यह उत्सव और आराध्य से संबंध की रात्रि थी। यह इस बात का प्रत्यक्षीकरण थी कि आध्यात्मिक अनुभव कहीं भी संभव है, टाइम्स स्क्वायर के मध्य में भी।
8 मार्च को होगा महाशिवरात्रि का उत्सव
तमिलनाडु में आदियोगी के प्रसिद्ध चेहरे के सामने ईशा महाशिवरात्रि ने, जिसे 14 करोड़ से ज्यादा लोग देखते हैं, देश में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित सालाना कार्यक्रम का स्थान अर्जित किया है। इस साल भी, रात भर चलने वाले उत्सव में सद्गुरु द्वारा निर्देशित गहन ध्यान, मधुर संगीत और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। इस विशाल उत्सव को 8 मार्च को शाम 6 बजे से 9 मार्च सुबह 6 बजे तक दुनियाभर में 22 भाषाओं में सद्गुरु के यूट्यूब चैनेल पर और मुख्य मीडिया नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सितारों भरे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। मंच पर शंकर महादेवन, गुरदास मान, पवनदीप राजन, राथिजित भट्टाचार्जी, महालिंगम, मूरालाल मारवाड़ा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों और वी ब्रोढा, पैराडॉक्स, एमसी हीम, धारावी प्रोजेक्ट जैसे रैपर्स; फ्रेंच संगीतकारों, साउंड्स ऑफ ईशा, और ईशा संस्कृति की प्रस्तुतियां होंगी।
Watch Livestream Here-
