Dalai Lama News: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा 13 साल बाद पहुंचे सिक्किम

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 02:38 PM IST

Dalai Lama Latest News: तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो सिक्किम की तीन-दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं वो यहां करीब 13 साल बाद आए हैं।

तिब्बती आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो (Dalai Lama) 13 साल के अंतराल के बाद सिक्किम (Sikkim) की तीन-दिवसीय यात्रा पर सोमवार सुबह यहां पहुंचे।वह राज्य में अपने प्रवास के दौरान 'बोधिसत्व के 37 अभ्यास' पर उपदेश देंगे।दलाई लामा सुबह करीब साढ़े दस बजे पूर्वी सिक्किम में लिबिंग सैन्य हेलीपैड पर उतरे, जहां मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनका स्वागत किया।राज्य के विभिन्न मठों के बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक बौद्ध नृत्य और प्रार्थना 'शेरबंग' के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

निर्वासित तिब्बती संसद 'तिब्बतन सेटलमेंट ऑफिस' और स्थानीय तिब्बती विधानसभा के कुछ सदस्य भी उनका स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।दलाई लामा गंगटोक के एक होटल पहुंचे और आध्यात्मिक नेता की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग देवराली से जीरो प्वॉइंट तक राजमार्ग के दोनों ओर कतार में खड़े थे।वह मंगलवार को नाथुला में भारत-चीन सीमा से लगभग 50 किलोमीटर दूर पलजोर स्टेडियम में 'बोधिसत्व के 37 अभ्यास' पर उपदेश देंगे।

End of Feed