देश

Dalai Lama Health: दलाई लामा AIIMS में भर्ती नहीं- अस्पताल ने किया खंडन, पहले आई थी खबर-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 12:08 AM IST

Dalai Lama Health: पीटीआई के अनुसार सूत्रों ने पहले बताया था कि तिब्बती आध्यात्मिक प्रमुख दलाई लामा को रविवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में एम्स प्रशासन ने इसका खंडन किया।

Image

दलाई लामा एम्स में भर्ती

Photo : ANI

Dalai Lama Health: तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को रविवार को एम्स में भर्ती नहीं कराया गया है। एम्स ने इस खबर का खंडन किया है। पहले न्यूज एजेंसी को सूत्रों से खबर मिली थी कि दलाई लामा का एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहीं इलाज चल रहा है।

क्या आई थी पहले खबर

पीटीआई के अनुसार सूत्रों बताया कि तिब्बती आध्यात्मिक प्रमुख दलाई लामा को रविवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ राजीव नारंग के अंडर में कार्डियो-न्यूरो सेंटर के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि एम्स में दलाई लामा का किस चीज का इलाज चल रहा है, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अब एम्स ने किया खंडन

राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधिकारियों ने रविवार को स्पष्ट किया कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा अस्पताल में भर्ती नहीं हैं, यद्यपि कुछ सूत्रों ने कहा कि उन्होंने संस्थान में चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श लिया।

सर्दी की थी शिकायत

इससे पहले दिन में, उनके निजी सचिव चिमी रिगज़िन ने धर्मशाला में कहा कि तिब्बती आध्यात्मिक नेता मेडिकल जांच के लिए दिल्ली जा रहे हैं। रिगज़िन ने कहा कि दलाई लामा लगातार सर्दी से पीड़ित थे, चिंता की कोई बात नहीं है और वह अगले दो-तीन दिनों में धर्मशाला वापस आ जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article