संघर्ष खत्म नहीं करने पर भारत-पाक को दी थी 350% टैरिफ लगाने की धमकी; फिर मोदी-शरीफ ने मुझे किया फोन: ट्रंप का नया दावा

ट्रंप ने 60 से ज्यादा बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में मदद की थी। हालांकि, भारत लगातार किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार करता रहा है। वहीं, पाकिस्तान ट्रंप के दावों पर हामी भरता रहा है।

Modi, Sharif Called Me, Claims Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराते हुए कहा है कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान को संघर्ष रोकने पर मजबूर किया था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था कि हम युद्ध नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें फोन किया और व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी विल्स के सामने लाखों लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया।

Donald Trump Modi

ट्रंप ने फिर दोहाराया भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा (AP)

ट्रंप ने 60 से ज्यादा बार अपना दावा दोहराया

End of Feed