इस देश में दो कंपनियों को मिली कोकीन बेचने की इजाजत, लेकिन माननी होगी यह शर्त

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 02:47 PM IST

तीन साल के एक पायलट प्रोजेक्ट में इस प्रांत ने कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों की थोड़ी मात्रा रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था, लेकिन उनकी बिक्री को नहीं।

क्या आप कभी सोच सकते हैं कि किसी देश में सरकार की अनुमति से कोकीन जैसी नशीली ड्रग्स बिक सकती है। जी हां, कनाडा में सरकार ने इन दोनों ड्रग्स को बेचने की अनुमति दे दी है, लेकिन शर्त ये है कि इलाज के रूप में इसका इस्तेमाल करना होगा।

Cocaine

हेल्थ कनाडा ने कोकीन बेचने की अनुमति दी है

इस शर्त पर दी बेचने की अनुमति

कनाडा के ड्रग्स लेने वालों के लिए सुरक्षा हालात में सुधार के मद्देनजर हेल्थ कनाडा ने देश में कोकीन बनाने और बेचने की अनुमति दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को बताया कि देश जल्द ही फार्मेसियों या अस्पतालों को कोकीन बेचने के लाइसेंस देगा जिससे आम जनता को ये दवा के रूप में इस्तेमाल करने के लिए मिल सके।

End of Feed