Thailand: बैंकॉक के लक्जरी थाई होटल में 2 अमेरिकी समेत छह लोगों की संदिग्ध मौत, साइनाइड दिए जाने की हुई पुष्टि ; जांच में जुटी पुलिस

Thailand: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक लग्जरी होटल के कमरे में छह लोग मृत पाए गए। इस बीच थाईलैंड पुलिस के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि बैंकॉक के एक लग्जरी होटल में मृत मिले छह लोगों की कॉफी में साइनाइड के अंश मिले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंकॉक के एक लग्जरी होटल में 6 लोग पाए गए मृत
  • पुलिस को कमरे में सफेद पाउडर के निशान वाले कप मिले हैं
  • मरने वालों में 2 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

Thailand: बैंकॉक के मध्य में एक लक्जरी होटल के कमरे में दो वियतनामी अमेरिकियों सहित छह लोग मृत पाए गए हैं। बैंकॉक के मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त थिति सेंगसावांग के अनुसार, ग्रैंड हयात होटल के पांचवीं मंजिल के कमरे में कर्मचारियों को शव मिले हैं। पुलिस ने कहा कि यह घटना डकैती जैसी नहीं लगती और किसी भी शव पर शारीरिक हिंसा के कोई निशान नहीं दिखे। पुलिस का यह भी मानना है कि उन्होंने खुद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन थिति ने कहा कि कमरे में सफेद पाउडर के निशान वाले कप मिले हैं, साथ ही पहले से मंगाया गया खाना भी मिला है।

Thailand

बैंकॉक के लक्जरी थाई होटल में 2 अमेरिकी नागरिकों की मौत

बैंकॉक में दो अमेरिकी नागरिकों की मौत

अधिकारी फिलहाल उस सातवें व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो होटल बुकिंग का हिस्सा था और अब संभावित संदिग्ध है। अन्य चार मृतक वियतनामी नागरिक हैं। थिति ने कहा कि पुलिस का मानना है कि पार्टी के एक सदस्य ने दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वे ऐसा करने में सक्षम होने से पहले ही गिर गया। मंगलवार को शव मिलने के बाद पुलिस को पांच सितारा होटल के प्रवेश द्वार पर पहरा देते हुए देखा गया। मेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसे बैंकॉक में दो अमेरिकी नागरिकों की मौत की रिपोर्ट की जानकारी है।

End of Feed