थाईलैंड ने कंबोडिया पर हवाई हमले किए, ट्रंप की सीजफायर डील को झटका

थाईलैंड ने सोमवार को कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की। इससे एशियाई पड़ोसियों के बीच लड़ाई की नई शुरुआत हो गई है। इससे दो महीने पहले US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के पेश किए गए शांति प्लान के खत्म होने का खतरा पैदा हो गया। ट्रंप खुलकर कहते थे कि उन्होंने जंग रुकवा दी है, लेकिन एक बार फिर हालात खराब होते जा रहे हैं।

Thailand launches airstrikes on Cambodia: थाईलैंड ने सोमवार को कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की। इससे एशियाई पड़ोसियों के बीच लड़ाई की नई शुरुआत हो गई है। इससे दो महीने पहले US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के पेश किए गए शांति प्लान के खत्म होने का खतरा पैदा हो गया। ट्रंप खुलकर कहते थे कि उन्होंने जंग रुकवा दी है, लेकिन एक बार फिर हालात खराब होते जा रहे हैं।

THAILAND

थाईलैंड और कंबोडिया में बड़ी जंग जैसे हालात (AP)

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि सोमवार सुबह विवादित सीमा पर हमले किए गए। बता दें कि दोनों देशों के बीच सीजफायर एग्रीमेंट होने के बाद झड़पें कुछ हफ्ते पहले खत्म हो गई थीं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक थाई मिलिट्री अधिकारी ने कहा कि कंबोडियाई मिलिट्री ठिकानों पर एयरस्ट्राइक सोमवार को पहले हुए हमले का बदला था जिसमें एक थाई सैनिक मारा गया था और दो अन्य घायल हो गए थे।

End of Feed