US: टेक्सास में 90 फीट ऊंचे हनुमान पर मचा घमासान, यूट्यूबर ने मूर्ति हटाने की बात कही, हिंदू संगठनों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ह्यूजेस की इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों और विचारकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने उनकी इस टिप्पणी को देशद्रोही और हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया। खुद को एक अमेरिकी-हिंदू बताते हुए बख्शी ने अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत पर चिंता जताई।

Texas Hanuman Statue Row: अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय राजनीतिक बहस का मुख्य केंद्र बन गए हैं, खासकर हिंदू और उनकी आस्था पर विवादित बयान दिए जा रहे है। यह विवाद तब और गहरा गया जब एक रूढ़िवादी यूट्यूबर ह्यूजेस ने टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची मूर्ति को हटाने की बात कही, जिसके बाद उसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टेक्सास के शुगर लैंड स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर में स्थापित इस मूर्ति का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनियन है। अगस्त 2024 में इसकी प्राण-प्रतिष्ठा के समय से ही विवादों में रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कुछ समर्थकों ने इसे गैर-ईसाई करार दिया था।

Hanunman statue

टेक्सास में है हनुमान की 90 फीट ऊंची प्रतिमा। तस्वीर-X

पूर्व सैनिक ने इसे हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया

ह्यूजेस की इस पोस्ट के बाद हिंदू संगठनों और विचारकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने उनकी इस टिप्पणी को देशद्रोही और हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया। खुद को एक अमेरिकी-हिंदू बताते हुए बख्शी ने अमेरिका में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ रही नफरत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी अन्य अमेरिकी समुदाय के पूजा स्थल पर सिर्फ इसलिए तोड़फोड़ करना क्योंकि आप उनकी आस्था से नफरत करते हैं, यह सीधे तौर पर हिंदू धर्म के लिए एक खतरा है।

End of Feed