'इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है...'आतंकवादी संगठनों को ओवैसी ने दिखाया आईना, दिया 'कुरान' का हवाला, देखें VIDEO

एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा कि आतंकवादी संगठनों ने लोगों की हत्या को सही ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया, इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है।

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आतंकवादी समूह निर्दोष लोगों की हत्या को सही ठहराने के लिए धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान स्पष्ट रूप से कहता है कि एक निर्दोष व्यक्ति को मारना पूरी मानवता को मारने के समान है।

Owaissi

सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

बहरीन में प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत के दौरान ओवैसी ने कहा, "इन आतंकवादी संगठनों ने भारत में निर्दोष लोगों की हत्याओं को उचित ठहराया है और उन्होंने कुरान की आयतों को गलत संदर्भ में उद्धृत किया है... हमें इसे खत्म करना होगा। उन्होंने लोगों की हत्या को सही ठहराने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है, इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और कुरान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या पूरी मानवता की हत्या के समान है।"

End of Feed