Earthquake: तिब्बत में विनाशकारी भूकंप के बाद अब कैसे हैं हालात? ठंड से ठिठुर रहे लोग, पीड़ितों की तलाश जारी

Tibet Earthquake: तिब्बत में मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप में हजारों मकान ध्वस्त हो गए और कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों के घर रहने लायक नहीं हैं या असुरक्षित हैं, उन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए तंबू, रजाई और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। लगभग 13,800 फुट की औसत ऊंचाई वाले क्षेत्र में रात में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया।

Tibet Earthquake: तिब्बत में मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप में हजारों मकान ध्वस्त हो गए और कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई। आलम ऐसा है कि भूकंप में अपना घर गंवा चुके जीवित बचे लोगों के लिए ठंड से बचाव और सिर ढंकने के वास्ते आसरा पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे बचावकर्मी बुधवार को जीवित बचे लोगों और पीड़ितों की तलाश में जुटे रहे।

Tibet Nepal Earthquake

तिब्बत भूकंप

शून्य से काफी नीचे लुढ़का तापमान

जिन लोगों के घर रहने लायक नहीं हैं या असुरक्षित हैं, उन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए तंबू, रजाई और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। लगभग 13,800 फुट की औसत ऊंचाई वाले क्षेत्र में रात में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया।

End of Feed