दुनिया

दहल उठा दक्षिणी यूक्रेन, रूसी मिसाइल हमले में 13 नागरिकों की मौत; कीव ने भी बरपाया कहर

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच फरवरी 2022 से जंग छिड़ी हुई है। इस बीच, रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर मिसाइल हमला किया जिसमें कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

Image

जापोरिज्जिया मिसाइल हमला

Photo : AP

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच फरवरी 2022 से जंग छिड़ी हुई है। इस बीच, रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर पर मिसाइल हमला किया जिसमें कम से कम 13 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

मलबे से पटी पड़ी हैं सड़कें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर साझा की गई फुटेज में मलबे से पटी हुई सड़क पर नागरिक पड़े हुए दिखाई दे रहे थे और इमरजेंसी सेवाएं उनका इलाज कर रही थी। क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए। हमले से कुछ मिनट पहले उन्होंने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में मिसाइलों का खतरा बताया था।

रूस के ईंधन डिपो पर कीव का हमला

यूक्रेन की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने रूस के भीतर एक ईंधन भंडारण डिपो पर हमला किया, जिससे डिपो में भीषण आग लग गई। यह ईंधन भंडारण डिपो रूसी वायुसेना के एक महत्वपूर्ण अड्डे को आपूर्ति करता है। रूसी अधिकारियों ने क्षेत्र में एक बड़े ड्रोन हमले की बात स्वीकार की और कहा कि अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए एक आपातकालीन कमान केंद्र स्थापित किया है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा कि यह हमला रूस के सारातोव क्षेत्र में एंगेल्स के निकट भंडारण सुविधा पर हुआ, जो यूक्रेनी सीमा से लगभग 600 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक बयान में कहा कि डिपो पास के एक हवाई क्षेत्र को आपूर्ति करता था, जिसका इस्तेमाल उन विमानों द्वारा किया जाता है जो सीमापार यूक्रेन में मिसाइलें दागते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article