दुनिया

Earthquake Today: भूकंप से तिब्बत में भारी तबाही, नेपाल से असम तक डोली धरती; 95 लोगों की हुई मौत

Nepal Earthquake Today : नेपाल में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। बता दें कि भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि उसका असर बिहार से लेकर असम तक में दिखाई दिया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागने लगे।

Image

चीन नेपाल भूकंप

Photo : AP

Nepal Earthquake: नेपाल तिब्बत सीमा पर मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। जिसकी वजह से कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई, जबकि 130 अन्य घायल हो गए। बता दें कि भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि उसका असर बिहार से लेकर असम तक में दिखाई दिया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागने लगे।

कहां-कहां महसूस हुए झटके: Nepal Earthquake

नेपाल की सीमा के पास तिब्बत में तड़के तेज झटके महसूस किए गए जिसका असर बिहार, पश्चिम बंगाल और असम तक में देखा गया। हालांकि, भूकंप का केंद्र नेपाल से 84 किमी उत्तर-पश्चिम में लोबुचे बताया जा रहा है।

सरकारी सामाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक, 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 95 लोगों की मौत हो गई और 130 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, जिगाज़े में डिंगरी के चांगसुओ टाउनशिप में स्थित टोंगलाई गांव में कई घर ढहने की सूचना मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल से 84 किमी उत्तर-पश्चिम में लोबुचे रहा और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काठमांडू में भी जोरदार झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से काठमांडू हिल गया। लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण अभी तक किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

'बिस्तर और खिड़कियां हिलने लगी': Nepal Earthquake

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में काठमांडू की रहने वाली मीरा अधिकारी ने बताया कि मैं सो रही थी (जब भूकंप आया)। बिस्तर हिल रहा था और मुझे लग रहा था कि मेरा बच्चा बिस्तर हिला रहा है और मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन खिड़की के हिलने से मुझे लगा कि भूकंप आया है। फिर मैंने जल्दी से अपने बच्चे को बुलाया और उसे लेकर घर से बाहर खुले मैदान में आ गई।

महाराष्ट्र में महसूस हुए थे झटके

इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। अधिकारियों ने बताया था कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने एक आधिकारिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि भूकंप तड़के चार बजकर 35 मिनट पर डहाणू तालुका में आया। तालुका के बोर्डी, दापचरी और तलासरी इलाकों के लोगों ने सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article