Video: क्‍यों इंडिया-इंडिया कर रहा है पाकिस्‍तान? टुकड़े-टुकड़े पाकिस्तान, मिशन पर तालिबान!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 12, 2022, 11:21 PM IST

Taliban big attack on Pakistan:पाकिस्तान में सीमापार से तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा अटैक कर दिया है जिसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है

KEY HIGHLIGHTS
  • तालिबान ने 6 पाकिस्तानियों को मार डाला, 17 से ज्यादा घायल हैं
  • पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तालिबान को रोकना पाकिस्तानी सेना के बूते के बाहर
  • पाकिस्तान की गिरती साख से शर्मसार पाकिस्तानी भारत के गुण गा रहे हैं

जिस पाकिस्तान ने तालिबानी आतंक के पेड़ को 90 के दशक में खाद पानी दी.. वही तालिबान अब उसे खत्म करने पर उतारू है.. नेता देश को लूट रहे हैं.. और अपने नेताओं से नाउन्मीद हो चुकी पाकिस्तानी जनता.. इंडिया इंडिया के नारे लगा रही है।पाकिस्तान ने तालिबानी आतंकियों को पालने पोसने के लिए आतंकवाद का जो बीज 90 के दशक में बोया था.. अब वही पाकिस्तान को आतंक का जहरीला फल दे रहा है.. सीमापार से तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा अटैक कर दिया है.. जिसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। शाज़िया ज़ीशान, पाकिस्तानी पत्रकार ने बताया किसीमा पार से भीषण गोलाबारी की गई है। जिसमें कई पाकिस्तानियों की मौत हो गई है। ये हमला किसी आतंकवादी गुट ने नहीं किया है। ये हमला अफगानिस्तान सुरक्षा बलों की तरफ से किया गया है।

pakistan attack

पाकिस्तान में सीमापार से तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़ा अटैक कर दिया है

खबर के मुताबिक झड़प उस वक्त शुरू हुई। जब चमन के इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेस इसकी मरम्मत कर रही थीं। उस दौरान अफगान सुरक्षा बलों ने बाड़ लगाने का विरोध करते हुए पाकिस्तान सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसपर पाकिस्तान फोर्सेस ने भी जवाबी कार्रवाई की। झड़पों के बाद तनाव बाकी सीमावर्ती इलाकों में भी फैल गया। अलग अलग इलाकों में पाकिस्तान और अफगान सुरक्षाबलों में भिड़ंत हुई और दोनों ओर से छोटे और मध्यम हथियारों का प्रयोग किया गया।

End of Feed