Syria Explosion: सीरिया के सैन्य ठिकाने में बड़ा विस्फोट, गोला-बारूद भंडार में हादसा, लगातार हो रहे धमाके

Syria Explosion: सीरिया के अलेप्पो में अल-ईस शहर के पास सैन्य ठिकाने के गोला-बारूद भंडार में धमाका हुआ। सरकारी एजेंसी SANA के मुताबिक, धमाके के बाद लगातार छोटे-बड़े विस्फोट हो रहे हैं, जिससे बचाव और दमकल टीमों की पहुंच बाधित है।

Syria Explosion: सीरिया के अलेप्पो के दक्षिणी ग्रामीण इलाके में अल-ईस शहर के पास सीरियाई सैन्य ठिकाने में विस्फोट होने की खबर है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी SANA के मुताबिक, सैन्य ठिकाने के भीतर स्थित एक गोला-बारूद भंडार में यह विस्फोट हुआ।

Syria Explotion

सीरिया में सैन्य ठिकाने में बड़ा धमाका

SANA ने अलेप्पो सिविल डिफेंस के हवाले से बताया कि विस्फोट के बाद सैन्य परिसर में लगातार छोटे-बड़े धमाके हो रहे हैं। इन धमाकों के कारण मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं, बचाव दल और दमकल टीमों के लिए घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। अलेप्पो सिविल डिफेंस के प्रमुख फैसल मोहम्मद अली ने लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे धमाकों के चलते राहत और बचाव टीमों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

End of Feed