Ban On Burqa: स्विट्जरलैंड में बुर्का पर लगी पाबंदी, कानून तोड़ने की सजा 1100 डॉलर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 21, 2023, 06:12 PM IST

2021 में स्विस मतदाताओं ने देश में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले नकाब और बुर्के से चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Ban On Burqa: स्विट्जरलैंड में मुस्लिम समुदाय को बड़ा झटका देते हुए संसद के निचले सदन ने बुधवार को बुर्का प्रतिबंध के पक्ष में मतदान किया। कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के जैसे चेहरे को ढंकने पर प्रतिबंध का बिल था। नियम का उल्लंघन करने पर 1,000 फ़्रैंक (लगभग $1,100) तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। नेशनल काउंसिल ने इस कानून के पक्ष में 151-29 से मतदान किया, जिसे सीनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। जनमत संग्रह दक्षिणपंथी, लोकलुभावन स्विस पीपुल्स पार्टी द्वारा पारित किया गया और मध्यमार्गियों और ग्रीन्स की आपत्तियां खारिज हो गईं।

Burqa ban

स्विट्जरलैंड में बुर्का बैन

सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में प्रतिबंध

यह स्विस कानून अब लोगों को पूजा स्थलों जैसे कुछ अपवादों को छोड़ दें तो सार्वजनिक स्थानों और निजी इमारतों में नाक, मुंह और आंखों को ढंकने से रोकता है। स्विट्जरलैंड में कुछ महिलाएं बुर्का की तरह पूरा चेहरा ढंकती हैं, जिसे कई मुस्लिम देशों में पहना जाता है।

End of Feed