Europe Cyberattack: अब सुपरमार्केट के फ्रिज हैकरों के निशाने पर! यूरोप में नए साइबर अटैक से मचा हड़कंप

यूरोप के सुपरमार्केट में सोमवार को एक हैकिंग हमला हुआ, जो पूरे महाद्वीप में फैल गया। स्वीडन से लेकर बेल्जियम तक सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर इस हमले की चपेट में आ गए।

सोमवार को यूरोप के सुपरमार्केट में एक हैकिंग हमला हुआ, जो पूरे महाद्वीप में फैल गया। स्वीडन से लेकर बेल्जियम तक सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर इस हमले की चपेट में आ गए, जिसके कारण स्टोर मालिकों को खाने-पीने का सामान फेंकना पड़ा। पिछले महीने फ्रांस में भी कुछ ऐसा ही हमला हुआ था।

CYBER ATTACK

प्रतीकात्मक फोटो

इस हमले के कारण दर्जनों स्टोरों में रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर का तापमान बढ़ गया। इससे बेल्जियम और लक्जमबर्ग में Ahold Delhaize और Colruyt जैसे सुपरमार्केट ग्रुप, तथा स्वीडन के ग्रोसरी स्टोर 'ICA' और 'Coop' प्रभावित हुए।फर्नीचर और मीटबॉल बेचने वाली कंपनी 'IKEA' का भी कम से कम एक स्टोर इस हमले की चपेट में आ गया।

End of Feed