जापान में 5.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 22 लोग घायल; दुकानों-मकानों के कांच टूटे, बुलेट ट्रेन की रफ्तार थमी

यह भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 1:04 बजे आया, जिसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर गहराई में था।

मध्य जापान में रविवार तड़के एक शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण दुकानों के कांच टूट गए, इमारतों से लोग बाहर भागने लगे और कम से कम 22 लोग घायल हो गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 5.5 तीव्रता का बताया। भूकंप के बाद हल्के झटके (आफ्टरशॉक्स) भी दर्ज किए गए। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 1:04 बजे आया, जिसका केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर गहराई में था।

eathquake

जापान में तेज भूकंप

इन इलाकों में पड़ा असर

भूकंप का प्रभाव आईची प्रांत समेत आसपास के कई इलाकों में देखा गया। इनमें हामामात्सु शहर, ऐतिहासिक शहर कियोटो और नारा, गिफ़ू और माउंट फ़ूजी वाला यामानाशी प्रांत शामिल हैं। सबसे तेज़ झटके आईची प्रांत में महसूस किए गए। शिज़ुओका और आईची टोक्यो से दूर होने के कारण राजधानी में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए।

End of Feed