Strait of Hormuz: तनाव के बीच होर्मुज में उतरे अमेरिकी युद्धपोत, ईरान की बिछाई समुद्री माइंस हटाने की तैयारी

Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज को 'क्लियर'करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी माइन बिछाने वाले ईरानी जहाजों को भी नष्ट कर दिया गया है।

Strait of Hormuz: वैश्विक तेल आपूर्ति के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरानी सेना द्वारा बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों (सी माइंस) को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। यूएस सेंट्रल कमांड ने इस बारे में जानकारी दी है। उसने बताया कि अमेरिकी नौसेना (US Navy) के दो गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर इस ऑपरेशन में तैनात किए गए हैं। जिनके नाम USS Frank Peterson और USS Michael Murphy हैं। ये दोनों युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरे और अरब सागर क्षेत्र में सक्रिय रहे।

तनाव के बीच होर्मुज में उतरे अमेरिकी युद्धपोत।

तनाव के बीच होर्मुज में उतरे अमेरिकी युद्धपोत। (फोटो-AI)

गौरतलब है कि यह मिशन उस व्यापक अभियान का हिस्सा है,जिसका उद्देश्य इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है,जहां IRGC द्वारा पहले माइंस बिछाए जाने का दावा किया गया है।

End of Feed