दुनिया

अमेरिका के न्यूयॉर्क सबवे स्टेशन पर चाकूबाजी में तीन लोग घायल; NYPD ने संदिग्ध हमलावर को मारी गोली

New York Knife Stab Case: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक सबवे स्टेशन पर शनिवार को हमलावर ने तीन लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए।

Image

न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर चाकू से हमला

Photo : AP

New York Knife Stab Case: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित एक सबवे स्टेशन पर शनिवार को हमलावर ने तीन लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे 42 स्ट्रीट ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति हथियार के साथ मिला। हालांकि, पुलिस ने हमलावर पर कितनी गोलियां चलाईं। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के क्विक रिस्पांस की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी। बाद में उसे मृत घोषित किया गया। मैं न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के क्विक रिस्पांस का आभारी हूं। तीनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

जांच में जुटी पुलिस

ममदानी ने बताया कि न्यूयॉर्क पुलिस एक आंतरिक जांच कर रही है और हर घटना की तरह पुलिस बॉडी बॉर्न कैमरे की फुटेज जारी करेगी। बता दें कि न्यूयार्क पुलिस छानबीन में जुटी है कि हमला स्टेशन पर या फिर ट्रेन के अंदर हुआ था। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि संदिग्ध को रोकने में अधिकारियों ने बहादुरी दिखाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच के चलते फिलहाल इस इलाके से दूर रहें। इस घटना के बाद स्टेशन पर भीड़भाड़ बढ़ गई, क्योंकि कुछ ट्रेनों को यहां पर रुकने नहीं दिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article