दुनिया पर मंडराया तेल संकट का खतरा! पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाज निकल सके; भारत सरकार ने जारी की क्या एडवाइजरी?

US Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शांति वार्ता की कोशिशों के बावजूद ईरान ने जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी है और भारतीय झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना ने एडवाइजरी जारी कर जहाजों को सतर्क रहने को कहा है, जबकि करीब 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इस तनाव का असर वैश्विक बाजार पर भी दिखा है, जहां कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

US Iran War: अमेरिका-ईरान संघर्ष में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज 'जल' रहा है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की बात चल रही है। वहीं, दूसरी ओर ईरान लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपनी 'दादागिरी' दिखा रहा है। ईरानी शिपिंग डेटा के मुताबिक पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाजों निकल पाई हैं। इस दौरान फारस की खाड़ी से केवल एक टैंकर, ‘नेरो’ बाहर निकला है, जबकि दो अन्य जहाजों ने खाड़ी में प्रवेश किया है।

US Iran War

पिछले 12 घंटों में होर्मुज से केवल तीन जहाजों निकल सके। AI IMAGE

ईरान ने भारतीय जहाजों को बनाया निशाना

इससे पहले ईरानी नेवी ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz) से गुजरने की कोशिश कर रहे भारतीय झंडे वाले दो जहाजों पर गोली चला दी जिस कारण जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। इस घटना ने तनाव और बढ़ा दिया और ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी।

End of Feed