Sri Lanka Weather: श्रीलंका में बंद किए गए सरकारी दफ्तर और स्कूल; भूस्खलन और बाढ़ से 56 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घर भी तबाह

श्रीलंका को बीते सप्ताह से खराब मौसमी हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन हुई भारी बारिश के तो हालात और भी खराब कर दिए। जिसके बाद सरकार ने स्कूल और सरकारी दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया है।

श्रीलंका इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का सामना कर रहा है। इसके चलते वहां हाल बेहाल हैं, आलम यह है कि आज यानी शुक्रवार को सरकार को देशभर के सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियों के कारण वहां अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं 600 से ज्यादा घर भी तबाह हो गए हैं।

sri lanka

सांकेतिक तस्वीर। फोटो-पीटीआई

श्रीलंका को बीते सप्ताह से खराब मौसमी हालातों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन हुई भारी बारिश के तो हालात और भी खराब कर दिए। द्वीप राष्ट्र में हुई तेज बारिश के कारण घर, खेत और सड़कें पानी से लबालब हो गए। वहीं देश भर में कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिलीं। इन घटनाओं के कारण सबसे ज्यादा तबाही बादुल्ला और नुवारा एलिया के मध्य पर्वतीय चाय उत्पादक क्षेत्रों में देखी गई। इन दोनों इलाकों में बीते दिन 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं 21 लोग लापता हैं और 14 घायल हुए हैं।

End of Feed