Spain Flood: आई ऐसी बाढ़ कि खिलौने तरह बह गई कारें, जान बचाने के लिए चिल्लाते रह गए ड्राइवर, देखें Video

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 08:09 AM IST

Spain Flood: स्पेन में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। सकड़ें नदियों में तब्दील हो गईं। कारें खिलौनों तरह सड़कों पर बहती नजर आईं। देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

Spain Flood: स्पेन में भारी बारिश की वजह से जरागोजा अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। खिलौनों तरह सड़कों पर कारें बहती नजर आईं। कुछ ड्राइवर अपनी कारों में फंस गए इतना भी वक्त नहीं मिला कि वो निकल पाते। उन्हें रेस्क्यू किया गया। शहर भर में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। मौसम विभाग के मुताबिक कम से कम 8 जुलाई तक पूर्वोत्तर स्पेन के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा और तूफान का अनुमान है। तीव्र वर्षा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ संभव है, और तूफान के साथ विनाशकारी हवा के झोंके, बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। 6 जुलाई की शुरुआत में, स्पेनिश राज्य मौसम विज्ञान एजेंसी (एईएमईटी) ने 7 जुलाई को उत्तरी आरागॉन और दक्षिणी नवरे स्वायत्त समुदायों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान की ऑरेंज चेतावनी जारी की है और 8 जुलाई तक प्रभावित क्षेत्र के बाकी हिस्सों में पीली चेतावनी जारी की है।

End of Feed