South Africa: जोहान्सबर्ग के बेकर्सडाल टाउनशिप में भारी गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

Attack in Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि क्राइम एजेंसियों के साथ घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम डिटेक्शन ट्रेसिंग यूनिट भी साथ है। रविवार, 21 दिसंबर 2025 को बेकर्सडाल में तड़के हुई गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में 10 लोग घायल भी हैं।

South Africa Attack: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है।बंदूकधारियों ने कम से कम दस लोगों को मार डाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मामले पर दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि क्राइम एजेंसियों के साथ घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम डिटेक्शन ट्रेसिंग यूनिट भी साथ है। रविवार, 21 दिसंबर 2025 को बेकर्सडाल में तड़के हुई गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में 10 लोग घायल भी हैं।

SA POLICE

जोहान्सबर्ग के पश्चिम में बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी (AP)

घटना की अधिक जानकारी

यह घटना रात 01:00 बजे से ठीक पहले टैम्बो सेक्शन में हुई। बताया गया है कि एक सफेद कॉम्बी और एक सिल्वर सेडान में सवार करीब 12 अज्ञात संदिग्धों ने एक शराबखाने के ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और मौके से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। बता दें कि शराबखाने के पास लाइसेंस था।

End of Feed