ट्रंप के 'बातचीत ऑफर' पर ईरान का तीखा जवाब, कहा- 'धमकाने वाली' शक्तियों का वार्ता पर जोर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 9, 2025, 05:12 PM IST

US Iran Conflict: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि कुछ 'धमकाने वाली' शक्तियों की तरफ से बातचीत पर जोर देने का मकसद मुद्दों को हल करना नहीं, बल्कि इस्लामी गणराज्य पर अपनी मांगें थोपना है। शुक्रवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने देश के नेतृत्व को एक पत्र भेजा है।

US Iran Conflict: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि कुछ 'धमकाने वाली' शक्तियों की तरफ से बातचीत पर जोर देने का मकसद मुद्दों को हल करना नहीं, बल्कि इस्लामी गणराज्य पर अपनी मांगें थोपना है। खामेनेई के कार्यालय की ओर से जारी फुटेज के अनुसार, खामेनेई ने यह टिप्पणी शनिवार को तेहरान में सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान की। उनका यह बयान ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपील का जवाब था।

Iran US Trump letter

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई

शुक्रवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने देश के नेतृत्व को एक पत्र भेजा है। हालांकि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को कहा कि ईरान को अभी तक ट्रंप से कोई पत्र नहीं मिला है।

End of Feed