दुनिया

कनाडा पर टैरिफ की दोहरी मार; अमेरिका के बाद अब चीन ने लगाया टैरिफ, जानें क्या कुछ होगा महंगा?

Trade War: कनाडा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं और उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के टैरिफ वार की धमकी के बीच कनाडा को दोहरा झटका लगा है। चीन ने अक्टूबर में ओटावा की ओर से लगाए गए भारी भरकम शुल्कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।

Image

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Photo : AP

Trade War: कनाडा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं और उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के टैरिफ वार की धमकी के बीच कनाडा को दोहरा झटका लगा है। चीन ने कनाडा के हौंसले पस्त करने के लिए 2.6 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के कृषि और खाद्य उत्पादों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

चीन का पलटवार

चीन ने अक्टूबर में ओटावा की ओर से लगाए गए भारी भरकम शुल्कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों से प्रेरित टैरिफ वॉर में एक नया मोर्चा खुल गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कनाडा पर जो टैरिफ लगाया है वह 20 मार्च से प्रभावी होगा।

बीजिंग द्वारा लगाया टैरिफ कनाडा के चीन निर्मित ईवी पर 100 फीसदी के साथ स्टील और एलुमिनियम ते उत्पादों पर चार माह पहले लगाए गए 25 फीसदी आयात शुल्क से मेल खाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ एक चेतावनी के रूप में भी काम करता है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह 25 फीसदी आयात शुल्क में ढील दे सकता है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कनाडा के उपाय विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का गंभीर उल्लंघन करते हैं और यह एक प्रकार से संरक्षणवाद रवैये को दर्शाते हैं जिसकी वजह से चीन के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच रहा है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article