'स्थिति नियंत्रण में, हम चाहते हैं शांतिपूर्ण समाधान', अफगान-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले मुत्तकी; PAK को सुनाई खरी खोटी

Afghanistan Pakistan Tensions: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अगर शांति प्रयास सफल नहीं होते हैं तो हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में हैं।

Afghanistan Pakistan Tensions: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने रविवार को पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष को लेकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी कि अगर शांति प्रयास सफल नहीं होते हैं तो हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में हैं। मुत्तकी ने पड़ोसी मुल्क को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान में कुछ तत्व समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Amir Khan Muttaqi

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी (फोटो साभार: AP)

मुत्तकी ने क्या कुछ कहा?

अफगान दूतावास में प्रेस वार्ता के दौरान मुत्तकी की यह टिप्पणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई।पाकिस्तान ने गुरुवार को काबुल में हवाई हमले किये थे और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुईं। मुत्तकी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन यदि शांति प्रयास सफल नहीं होते हैं, तो हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के लोगों और सरकार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं, लेकिन उस देश में कुछ तत्व समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

End of Feed