Syria Blast: सीरिया में जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट, 8 की मौत, 21 घायल, गुनहगारों की तलाश

सीरिया के होम्स की एक मस्जिद में विस्फोट की खबर सामने आई। यह ब्लास्ट होम्स के अलावी अल्पसंख्यक समुदाय की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुआ।

सीरिया के होम्स शहर में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'सना' द्वारा जारी की गई तस्वीरों में मस्जिद के कालीनों पर खून, दीवारों में छेद, टूटी खिड़कियां और आग से हुई क्षति दिखाई दे रही है। इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के वादी अल-धाहब में स्थित है।

blast

सीरिया के होम्स की एक मस्जिद में विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। अधिकारी हमले के गुनहगारों की तलाश कर रहे हैं। मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया गया है।

End of Feed