नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 6 भारतीय पर्यटक, दो महिलाएं भी शामिल, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

Nepal Snowfall: नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शनिवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी के कारण फंसे दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटकों को बचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

Nepal Snowfall: नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शनिवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी के कारण फंसे दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटकों को बचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और बचाव अभियान चलाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Snowfall

नेपाल में भारी बर्फबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डोल्पा के मुख्य जिला अधिकारी जुनु ढकाल के अनुसार, पर्यटक काठमांडू से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 के धो इलाके में गए थे। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है। आपको बता दें कि इस ग्रामीण नगरपालिका में स्थित शे-फोक्सुंडो झील नेपाल की सबसे गहरी झील है। यह समुद्र तल से 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी अनुमानित गहराई 145 मीटर है।

End of Feed