दुबई के शासक के भाई शेख अहमद अल मकतूम का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, अमीरात में 10 दिन का शोक

दुबई के शासक और यूएई के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया।

दुबई के शासक और यूएई के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का सोमवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे।

uae news

यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन। Sheikh Mohammed/X account

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,"महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। समाज सेवा में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा याद रखेंगी। मैं शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

End of Feed