'अपने भाई' खलीफा एर्दोगन की शरण में पहुंचे शहबाज शरीफ, भारत से बचाने में मदद के लिए जताया शुक्रिया

एक्स पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लिखा- आज शाम इस्तांबुल में अपने प्रिय भाई राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिलने का सौभाग्य मिला। जवाब में एर्दोगन ने भी शहबाज को अपना प्यारा भाई बताया।

Shehbaz Sharif thanks Erdogan- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हर मोर्चे पर भारत के हाथों पिटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज खान फिर तुर्की पहुंचे। इस दौरान शहबाज ने तुर्की के राष्ट्रपति खलीफा रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात कर भारत के खिलाफ संघर्ष में मदद के लिए शुक्रिया जताया। खलीफा बनने पर तुले एर्दोगन की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ इस्तांबुल में मुलाकात हुई। यह बातचीत पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ने के कुछ ही सप्ताह बाद हुई है। बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया था। इसके बिफरे पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए भारतीय नागरिकों और सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया था।

Shehbaz And Ardogan

एर्दोगन से मिलने पहुंचे शहबाज शरीफ

शहबाज बोले- प्रिय भाई एर्दोगन से मिलने का सौभाग्य

एक्स पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लिखा- आज शाम इस्तांबुल में अपने प्रिय भाई राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिलने का सौभाग्य मिला। हाल ही में पाकिस्तान-भारत गतिरोध में पाकिस्तान को उनके दृढ़ समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, हमने विशेष रूप से व्यापार और निवेश में अपने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की चल रही प्रगति की भी समीक्षा की और भाईचारे और सहयोग के इन अटूट बंधनों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने के अपने संकल्प की फिर से पुष्टि की। पाकिस्तान-तुर्की दोस्ती अमर रहे।

End of Feed