UNGA के मंच पर शहबाज शरीफ ने खोला 'झूठ का पिटारा'…अपनी हंसी नहीं रोक पाए भारतीय राजनयिक आर. श्रीनिवास, देखें VIDEO

बता दें कि शुक्रवार को अपने 23 मिनट के संबोधन के दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि उनके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व ने दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई।

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच का इस्तेमाल कश्मीर मुद्दा उठाने के लिए किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की फर्जी जीत का दावा भी किया। UNGA के मंच पर शरीफ के सफेद झूठ पर भारतीय राजनयिक आर श्रीनिवास अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सके। शरीफ के भाषण के दौरान उनके चेहरे पर हंसी तैर गई। UNGA पर ये पल देखने लायक था, जब एक तरफ शरीफ झूठ की पोटली खोल रहे थे, दूसरी तरफ भारतीय राजनयिक उनकी मक्कारी पर हंस रहे थे।

UNGA Sharif

UNGA में शरीफ ने खोला झूठ का पिटारा

2025 भारत-पाक संघर्ष और ट्रंप का दावा

बता दें कि शुक्रवार को अपने 23 मिनट के संबोधन के दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय पर हस्तक्षेप की सराहना करते हुए कहा कि उनके दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व ने दक्षिण एशिया में करोड़ों लोगों की जान बचाई। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।

End of Feed