पाकिस्तान: 5 साल पूरे करेगी शहबाज सरकार...'सत्तापलट' के कयासों के बीच गृह मंत्री मोहसिन नकवी का दावा

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में सरकार की स्थिरता को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में दावा किया था कि शहबाज सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Shehbaz Sharif Govt Crisis: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गिरने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह अपना 5 साल का संवैधानिक कार्यकाल पूरा करेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री ने कहा, सरकार के हटने का सवाल ही नहीं उठता। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

Mohsin naqvi

मोहसिन नकवी का नया दावा

राजनीतिक बयानबाजी से गर्माया माहौल

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में सरकार की स्थिरता को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में दावा किया था कि शहबाज सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। खुद गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह से विफल बताते हुए नए प्रांतों और प्रशासनिक इकाइयों के गठन की पैरवी की थी, जिससे गठबंधन सरकार में मतभेद की खबरें तैरने लगी थीं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपने बहनोई नकवी के जरिए आसिम मुनीर पूरी तरह पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। खबरें है कि नकवी नए प्रधानमंत्री बनेंगे और आसिम मुनीर की नजर राष्ट्रपति पद पर है।

End of Feed