इजराइल से जंग के बीच पाकिस्तान क्यों पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति? कश्मीर मुद्दे पर नहीं मिला शहबाज शरीफ को पड़ोसी का साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 09:48 AM IST

Iran Pakistan Relation: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं। उनकी पाकिस्तान यात्रा तब हो रही है, जब दो महीने पहले ही देानों देशों ने एक दूसरे के इलाकों में कथित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। ऐसे में पश्चिमी दुनिया व अन्य देश भी इस यात्रा पर करीबी नजर रख रहे हैं।

Iran Pakistan Relation: इजराइल से टकराव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे हैं। मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी पाकिस्तान यात्रा तब हो रही है, जब दो महीने पहले ही देानों देशों ने एक दूसरे के इलाकों में कथित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। ऐसे में पश्चिमी दुनिया व अन्य देश भी इस यात्रा पर करीबी नजर रख रहे हैं।

Pakistan-Iran

पाकिस्तान-ईरान

दरअसल, जनवरी में ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ड्रोन हमला किया था। ईरान की ओर से कहा गया था कि उसने बलूचिस्तान में स्थित जैश अल-अद्ल आतंकी संगठन को निशाना बनाया है। इसके बाद पाकिस्तान ने इस हमले का जवाब देते हुए ईरान के सीस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से भी ठीक ऐसा ही दावा किया गया था।

End of Feed